बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बाइक टच होने के मामूली विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित और आरोपी की बाइक आपस में मामूली रूप से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंग ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बीच सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक को सड़क पर गिराकर पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग भी घटना को देखते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की खुर्जा गेट चौकी के ठीक सामने का बताया जा रहा है। चौकी के सामने हुई मारपीट की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सिकंदराबाद थाना पुलिस जांच में जुटी है।
बाइक टच होने पर युवक की पिटाई, चौकी के सामने दबंगई का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


