बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने बुधवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे मय चार ज़िंदा कारतूस व दो अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ छह मुकदमें पंजीकृत हैं। वहीं जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 4880 रुपए बरामद हुए हैं जिनके खिलाफ थानों में चार मुकदमे पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 279 वाहनों का ई-चालान किया गया और 26,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 40 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 109 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 34 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। छह वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर05/02/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
05/02/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
105
Next article
RELATED ARTICLES


