Thursday, October 15, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर में खुले में रखा 11 हजार वोल्ट का ट्रांसफार्मर, हादसे का...

बुलंदशहर में खुले में रखा 11 हजार वोल्ट का ट्रांसफार्मर, हादसे का खतरा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। गंगरौल-खानपुर मार्ग पर गंगरौल के पास 11 हजार वोल्ट का ट्रांसफार्मर खुले में जमीन पर रखा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग काफी व्यस्त है और यहां से रोजाना ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और पशुपालकों का आवागमन होता है। खुले में रखे ट्रांसफार्मर से खासकर बच्चों और आवारा पशुओं को खतरा बना हुआ है। वहीं, बारिश के दौरान करंट फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गंगरौल बिजली घर पर तैनात टीजी-2 अमित के मुताबिक, समस्या के समाधान के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments