बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात 13 आरोपियों को कृष्णा होटल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 16 हजार 920 रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन और 156 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 1. विवेक पुत्र राकेश सिंह निवासी देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 2. स्वदेश शर्मा पुत्र ज्ञान प्रकाश शर्मा निवासी अनन्ता एन्कलेव खुर्जा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 3. पीयूष पुत्र चिरंजीलाल निवासी देवापुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 4. नितिन पुत्र रामअवतार शर्मा निवासी म0नं0 सीडी 230 अन्सल हाउसिंग परीचौक थाना फैस -2 जनपद गौतमबुद्धनगर, 5. राकेश पुत्र रामचन्द्र निवासी मौ० राजयात पुरानी जैल के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 6. जितेन्द्र पुत्र सुखवीर सिंह निवासी देवीपुरा प्रथम भवन मन्दिर के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 7. डूंगर सिंह पुत्र विद्यासागर निवासी कोठियात पुलिस लाईन रोड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 8. दिनेश पुत्र राम बख्श निवासी देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 9. जितेन्द्र पुत्र रितुराज मिश्रा निवासी म0न0 04 मौ0 तुर्कमान निकट चौक बजार थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 10. मोन्टी कश्यप पुत्र नरेन्द्र बाबू कश्यप निवासी कृष्णा नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 11. निर्मल पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी हरि एन्कलेव म0न0 60 थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 12. दीपक पुत्र श्री राम सिंह निवासी मो० कोठियात पुलिस लाईन रोड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, 13. प्रमोद गिरी पुत्र हरि प्रकाश निवासी भगवानपुरा डिप्टी गंज चौकी के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप मे हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर कृष्णा होटल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार, 2.16 लाख रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन व 156 ताश के पत्ते बरामद
RELATED ARTICLES


