बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर ट्रेन में गलती से बैठी जिला कौशांबी की 14 वर्षीय किशोरी खुर्जा जंक्शन पहुंच गई। बुधवार सुबह संगम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14163) में सफर कर रही किशोरी को रेलवे कर्मचारियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। इसके बाद उसे खुर्जा जंक्शन पर उतारकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम सक्रिय हो गई। हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार और कांस्टेबल सुमित कुमार ने किशोरी को अपने संरक्षण में लिया। आरपीएफ टीम ने किशोरी से पूछताछ कर उसकी पहचान और घर का पता जाना। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह कौशांबी जनपद की रहने वाली है और गलती से ट्रेन में बैठ गई थी। इसके बाद आरपीएफ ने किशोरी को जिला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। समिति ने किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी है। किशोरी के परिजन उसे लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से 14 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित संरक्षण मिल सका।
गलती से संगम एक्सप्रेस में बैठकर खुर्जा पहुंची 14 वर्षीय किशोरी, RPF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
RELATED ARTICLES


