Thursday, November 19, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो किलोमीटर दूर तक...

स्याना: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिए धुएं के गुबार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में हापुड़ मार्ग स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि उठते धुएं के गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिए। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्याना थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा कबाड़ जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments