बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हिसावटी में छात्रों द्वारा रास्ता रोकने का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंगों ने दो छात्रों को जमकर पीटा और दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद छात्र थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित छात्र ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर बाबू सिंह इंटर कॉलेज हिसावटी जा रहा था। रास्ते में जवाहर नामक व्यक्ति ने अपनी भैंसा-बुग्गी को बीच सड़क पर खड़ी कर रखी थी जब छात्र कन्हैया ने रास्ता देने के लिए कहा तो दबंग ने छात्र के साथ गाली-गलौच करते हुए चांटा मार दिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों छात्र आगे सुनाई की पैठ के पास पहुंचे तो दबंग अपने भाइयों के साथ वहां पहुंचा और दोनों छात्रों को जमकर पीटा। मारपिटाई में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम का कहना है कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
रास्ते का विरोध करना छात्रों को पड़ा भारी, दो छात्र घायल
RELATED ARTICLES


