बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक अवैध पिस्टल, छह अवैध तमंचा मय छह जिन्दा कारतूस, एक अवैध चाकू बरामद हुआ है जिनके खिलाफ थानों में छह मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 270 रूपए बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में एक मुकदमा दर्ज है। मादक दृव्य के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 3147 एल्प्राजोलम नशीली गोलियां बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 330 वाहनों का ई-चालान किया गया और 37,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 38 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 35 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 08 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 02 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर22/07/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
22/07/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
91
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
RELATED ARTICLES


