बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 12 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 77.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है जिनके खिलाफ थानों में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 2690 रुपए बरामद हुए हैं जिनके खिलाफ थानों में दो मुकदमे पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 235 वाहनों का ई-चालान किया गया और 14,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 21 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 103 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 36 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। एक वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर27/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
27/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
119
RELATED ARTICLES


