Wednesday, March 19, 2025
Google search engine
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकुंभ: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का अनूपम खेर ने...

कुंभ: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का अनूपम खेर ने लिया आशीर्वाद, जानिए बुलंदशहर कनेक्शन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 13 अखाड़े भाग ले रहे हैं। जिनमे एक अखाड़ा जनपद बुलंदशहर के रहने वाले आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का है। इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद लेने जूना अखाड़े पहुंचे। आपको बता दें कि स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के खुर्जा में एक खांडल ब्राह्मण परिवार में हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने 17 वर्ष की आयु में घर छोड़कर सन्यास धारण करने का फैसला ले लिया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात स्वामी अवधूत प्रकाश महाराज से हुई। अवधूत प्रकाश महाराज ने उन्हें दर्शन और योग की शिक्षा ग्रहण कराई। इसके बाद स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज तप करने लगे। 1985 में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज हिमाचल के कंदराओं से तप करके बाहर निकले थे। वर्ष 1998 में हरिद्वार में कुंभ के दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर नियुक्त हुए। महाकुंभ में चल रहे जूना अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद लेने बॉलीवुड की हस्तियां पहुंच रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments