Saturday, November 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबर8 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में...

8 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची के पिता के साथ ही नौकरी करता था। इतना ही नहीं, आरोपी अपनी पत्नी के साथ पीड़ित परिवार के मकान में ही किराए पर रहता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया और बच्ची की हत्या करने के बाद फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल से बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments