बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से भट्टा संचालक को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। धमकी भरी फोन कॉल मिलने के बाद भट्टा संचालक और उनका परिवार दहशत में है। मामले को लेकर इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, भट्टा संचालक को फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई। कॉल में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिए जाने से पीड़ित परिवार में भय का माहौल बन गया। इसके बाद पीड़ित ने खुर्जा नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं, खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरी कॉल से जुड़े तथ्यों और फोन करने वाले की पहचान करने में जुटी है।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



