Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदरोगा ने युवक को थमाया तमंचा फिर वापस लिया, जाने क्या है...

दरोगा ने युवक को थमाया तमंचा फिर वापस लिया, जाने क्या है पूरा मामला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में एक दरोगा एक युवक को तमंचा देकर उससे वापस तमंचा लेता हुआ नजर आया। इससे जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्या है पूरा मामला लिए आपको बताते हैं?
क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में शनिवार की रात शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी पर तमँचा तान दिया। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद महिला ने राहत की सांस ली। पूजा के मुताबिक, उसका पति शराब के नशे में घर लौटा और मारपीट शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि उसने पूजा के कान पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह मौका पाकर पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति के पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया। घटना के बाद से पूजा अपने मायके में रह रही है। उसका कहना है कि उसे अभी भी अपनी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मी एक तमंचे की रिकवरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में बातचीत सुनाई दे रही है। वीडियो को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रहीं थीं, लेकिन अब पुलिस ने इसकी पूरी सच्चाई सामने रखी है। यह वीडियो तीन नवंबर 2025 का है। यूपी-112 के माध्यम से थाना खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को उसका पति लगातार मारता-पीटता है और उस दिन उसने न केवल मारपीट की, बल्कि तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मौके पर महिला ने वीडियोग्राफी में बताया कि उसका पति कई बार उसके साथ मारपीट करता है और बार-बार हथियार तानकर धमकाता है। बरामद हुआ हथियार भी उसी का है। पुलिस जांच में सामने आया कि उपनिरीक्षक द्वारा नए बीएनएस प्रावधानों के अंतर्गत रिकवरी की वीडियोग्राफी की जा रही थी। इसी दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, वीडियोग्राफी के दौरान उपनिरीक्षक से कुछ तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी त्रुटियां हुईं। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई कर दी है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments