बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शनिवार की रात जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में वाहनों की तलाशी ली और लोगों की पहचान सत्यापित की। अभियान के दौरान कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
0
22
Next article
RELATED ARTICLES



