बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने 3 वर्षीय बच्ची की हत्या का सफल अनावरण करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई महिला की पहचान सोनम पत्नी दिनेश निवासी गांव धतूरी थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि शनिवार को डॉयल-112 के माध्यम से थाना कोतवाली नगर पर मौहल्ला अवन्ती नगर भूड से एक 03 वर्षीय बच्ची के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कई थाना प्रभारियों की टीम गठित की गयी तथा स्वाट, सर्विलांस टीमो को भी बच्ची की तलाश में लगाया गया, टीमों द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये, जिससे पुलिस को अनुमान हो गया कि बच्ची घर से बहुत दूर नही गयी हैं, जिसके बाद आस पास के घरों में तलाश शरू की गयी, तो बच्ची के घर से करीब 40 मीटर दूर ही पडोसन अभियुक्ता सोनम का कमरा तालाबन्द मिला जब काफी देर बाद भी कमरा नही खुला, कमरे का ताला तोडकर देखा गया तो कमरे में लापता बच्ची का शव मिला। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा शव का अन्तिम संस्कार किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
तीन वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, भेजा जेल
RELATED ARTICLES


