बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामला मंगलवार का है जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की बीवी नगर रोड पर खड़े बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई जिसके कारण एनसीसी 38 बटालियन में चालक के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार पुत्र रघुवीर की मौत हो गई जिसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एनसीसी की 38 बटालियन हापुड़ में तैनात जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना के वाजिदपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र मंगलवार की शाम को बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बीवी नगर रोड पर पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सूबेदार धर्मेंद्र के रूप में हुई जिसकी सूचना पुलिस ने उनके पुत्र दीपक को दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर एनसीसी बटालियन से जवान भी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर निवासी की बाबूगढ़ में मौत
0
115
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


