बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): चोरी के जेवर खरीदने के आरोपी सर्राफ को जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस पकड़ कर दो दिन पहले ले गई थी। आरोपी सर्राफ अब घर लौट आया है। हापुड़ की आवास विकास कालोनी में जेवरात की दुकान करने वाले व खारी कुंआ निवासी सर्राफ के घर 3 फरवरी को गुलावठी पुलिस उठाकर अपने साथ ले गई थी। गुलावठी पुलिस बमदाश को साथ लेकर आई थी जिसने सर्राफ को सोने की लूटी गई चेन बेची थी। अब आरोपी सर्राफ अपने घर लौट आया है। बता दें कि हापुड़ में किसी न किसी जेवरात का कारोबार करने वाले कारोबारियों के यहां पुलिस आती रही है। ऐसे व्यापारियों पर चोरी के जेवरात खरीदने तथा नकली जेवर बेचने के आरोप लगते रहे है। कई व्यापारी तो जमानत पर बाहर है और वे आज भी मुकद्दमे का सामना कर रहे है।
चोरी के जेवर खरीदने का आरोपी सर्राफ वापिस आया
0
133
RELATED ARTICLES


