Saturday, December 6, 2025
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरकुएं में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

कुएं में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनैनी में एक कुएं में अज्ञात शव पड़ा मिला। शव को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया हैं।
ग्रामीणों का कहना हैं कि वह शुक्रवार की शाम खेतों पर किसान काम कर रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ता कुएं में गिर गया और जोर-जोर से रोने लगा। ग्रामीणों ने कुत्ते के रोने की आवाज सुनकर कुएं के पास पहुंचे और देखा कि उसमें एक शव पड़ा हुआ हैं। कुएं में शव देख ग्रामीण दंग रह गए। उन्होंने तुरंत मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष लग रही हैं। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments