Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजेवर खरीदते समय चोरी का हुआ अंदेशा, पुलिस बुलाने पर दोनों महिलाओं...

जेवर खरीदते समय चोरी का हुआ अंदेशा, पुलिस बुलाने पर दोनों महिलाओं से बरामद हुई ढाई सौ ग्राम चांदी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बे बुगरासी में चोरी की एक वारदात को ज्वेलर्स की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने नाकाम कर दिया। गहने खरीदने के बहाने रविवार को एक स्वर्णकार की दुकान पर पहुंचीं दो महिलाओं ने मौका पाकर करीब 250 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जब स्वर्णकार को महिलाओं की गतिविधियों पर शक हुआ तो उसने तलाशी लेने की बात कही। इस पर दोनों महिलाएं घबराने लगीं और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी। शक और गहराने पर स्वर्णकार ने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें चोरी की पूरी करतूत कैद मिली। बिना देर किए स्वर्णकार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर तलाशी ली जिसमें चोरी किया गया पूरा चांदी का माल बरामद कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दुकान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं के पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments