बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र के पॉटरी औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड चौड़ीकरण के चलते विद्युत व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में आसपास की तीन कॉलोनियों में दो दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती मंगलवार और बुधवार को प्रतिदिन पांच-पांच घंटे की जाएगी।
एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि जीटी रोड पर चौड़ीकरण कार्य के कारण विद्युत तारों और खंभों को पीछे की ओर शिफ्ट किया जा रहा है। इस कार्य के चलते मंगलवार व बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इस दौरान पॉटरी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी तीन कॉलोनियों के करीब 7500 उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाएगी।
खुर्जा: पॉटरी औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन बिजली रहेगी गुल, 7500 उपभोक्ता होंगे प्रभावित
RELATED ARTICLES



