बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित दस हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी को नागलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना खुर्जा देहात पर पंजीकृत मुअसं-381/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बुलन्दशहर द्वारा दस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम पुत्र सलीम निवासी मौ० कोट खजूरवाला बाडा कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना खुर्जा देहात पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



