Monday, March 23, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबररंगदारी की मांग कर जान से मारने की धमकी देने वाला बदमाश...

रंगदारी की मांग कर जान से मारने की धमकी देने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस व स्वाट टीम की मंगलवार की देर रात रंगदारी की मांग कर जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा थाना खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से 20 लाख की रंगदारी की मांग की गयी थी तथा न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस सम्बन्ध में 17 दिसंबर 2025 को थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-1172/25 धारा 308 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम देहात टीम मंगलवार की देर रात थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत आसफपुर बम्बें पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दुरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कासिम पुत्र हमीद निवासी ग्राम जहांगीरपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments