बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में इंचोली फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे के बाद युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है। हाथरस जिला के रहने वाले राजवीर सिंह ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा वीर प्रताप नोएडा से हाथरस आ रहा था जैसे ही वह इंजोली फ्लाईओवर के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से परिजनों को अवगत कराया। मृतक 28 वर्षीय वीरप्रताप शादीशुदा था उसका एक बच्चा भी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, फ्लाईओवर से गिरकर हुई वीरप्रताप की मौत
RELATED ARTICLES



