Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का पोस्टर लेकर पहुंचे व्यक्ति ने किया हंगामा

बुलंदशहर: कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का पोस्टर लेकर पहुंचे व्यक्ति ने किया हंगामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एक व्यक्ति हाथों में रिश्वतखोरी के आरोपों वाला बैनर लेकर सोमवार को सीधे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गया। फरियादी ने डीडीसी पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने और ग्राम समाज की कीमती भूमि का फैसला दूसरे पक्ष के हक में सुनाने का गंभीर आरोप लगाया।
व्यक्ति का आरोप है कि जिस ग्राम समाज की भूमि को लेकर फैसला सुनाया गया। उसकी बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रूपए बताई जा रही है। कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति ने हाथ में जो बैनर ले रखा था, उस पर डीडीसी पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लिखे हुए थे। बैनर देख मौके पर मौजूद लोग रुक गए और पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments