बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के अंतर्गत खुशहालपुर स्टेशन के समीप मेरठ–बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि खुशहालपुर स्टेशन के समीप मेरठ–बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उछलकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मेरठ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि एक शव की पहचान कर ली गई और इसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ–बुलंदशहर नेशनल हाईवे-334 पर कार उछलकर ट्रक से टकराई, तीन की मौत
RELATED ARTICLES



