बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मौहल्ला खत्रीवाडा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों में गाली-गलौज करते हुए मारपीट हुई जिसके बाद बशेश्वर दयाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि मोहल्ला खत्रीवाड़ा के रहने वाले बशेश्वर दयाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को वह घर के बाहर खड़े हुए थे तभी उनके पुत्र कपिल दयाल वाल्मीकि ने बाइक से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। बशेश्वर दयाल के अनुसार, कपिल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गंभीर चोटें आई है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया, लेकिन कपिल ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि कपिल ने उनके मकान पर कब्जा कर रखा है और मकान के विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते कपिल ने वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपी कपिल दयाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता पर बेटे ने किया हमला, दी जान से मारने की धमकी
0
123
Next article
RELATED ARTICLES


