बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बुलंदशहर जिले के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर को उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया।
आपको बता दें कि इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ कई जटिल और जोखिम भरे मामलों में अदम्य साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनके इन्हीं सराहनीय कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। वीरता पदक मिलने की खबर से बुलंदशहर पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने इंस्पेक्टर राठौर को बधाई देते हुए इसे पूरे जनपद के लिए गर्व की बात बताया। यह सम्मान न केवल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बुलंदशहर पुलिस की कार्यशैली, समर्पण और साहस का प्रतीक भी है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा बुलंदशहर नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौर को मिला वीरता पदक
RELATED ARTICLES



