बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के कटाखेड़ा के पास एक गोदाम को चोरों ने अपना निशाना बना लिया इस दौरान चोरों ने गोदाम में खड़े वाहनों से सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोदाम की छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आपको बता दें कि सूरज सैनी ने बताया कि कटाखेड़ा के पास उनका गोदाम है। चोर गोदाम में खड़े ट्रैक्टर-गाड़ियों से बैटरी, पार्ट्स चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। सूरज सैनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरचोरों ने गोदाम में खड़े वाहनों से किया लाखों का माल चोरी
चोरों ने गोदाम में खड़े वाहनों से किया लाखों का माल चोरी
0
114
RELATED ARTICLES


