बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के मोहल्ला साठा निवासी युवक विकास कुमार के साथ एक महिला ने दुबई से गिफ्ट भेजने की बात कह कर करीब 2.75 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। महिला ने यह रकम पीड़ित से टैक्स और बतौर सिक्योरिटी के नाम पर ली। पीड़ित को बाद में ठगी होने की जानकारी हुई तो उसने मामले में पुलिस से शिकायत की। एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है। विकास कुमार ने बताया कि सात जनवरी को उसके पास फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। पीड़ित ने फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद महिला ने उसे मैसेज भेजा और खुद को दुबई में कार्यरत बताया। वह उससे लगातार बातचीत करती रही। धीरे-धीरे साइबर ठग ने पीड़ित को अपनी बातों में उलझा लिया। 15 जनवरी को महिला ने उसे बताया कि उसने एक गिफ्ट विकास कुमार के लिए भेजा है। जल्द ही वह गिफ्ट उसे मिल जाएगा। 17 जनवरी को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर दिल्ली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोलने की जानकारी दी और कहा कि उसका दुबई से गिफ्ट आया है जिसमें करीब आठ लाख रुपए का गिफ्ट है। इस गिफ्ट पर टैक्स देना होगा। शुरुआत में तो पीड़ित से 45 हजार रुपए टैक्स के जमा करा लिए। इसके बाद जीएसटी आदि के नाम पर करीब 1.30 लाख रुपए जमा कराए। पीड़ित से एक लाख बतौर सिक्योरिटी भी जमा कराई। कुल मिलाकर साइबर ठगों ने 2,75000 जमा करा लिए। उसके बावजूद भी कोई गिफ्ट नहीं मिला जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के नंबर पर फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ निकला और फेसबुक पर महिला मित्र से संपर्क करना चाहा तो अकाउंट भी निष्क्रीय हो गया। उसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
दुबई से गिफ्ट भेजने के नाम पर 2.75 लाख की ठगी
0
100
RELATED ARTICLES



