बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला अंसारियान निवासी दंपति गुरुवार की दोपहर राशन लेने गए थे। इस दौरान राशन डीलर ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आपको बता दें कि मोहल्ला अंसारियान की रहने वाली शायदा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने पति अंसार के साथ गुरुवार की दोपहर राशन डीलर रुबीना के यहां राशन लेने गई थी। रुबीना के पुत्र फैजान ने कहा कि सर्वर नहीं आ रहा है। इसके बाद पीड़िता ने कहा कि आप अंगूठा लगवा लो बाद में राशन ले जाएंगे। इस दौरान फैजान और रुबीना गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राशन डीलर फैजान और रूबीना ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राशन डीलर ने परिजनों के साथ मिलकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES