बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अमरगढ़ गांव में पुलिस चौकी के गेट पर दिनदहाड़े एक बैंक अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित अधिकारी ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह डिबाई स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मार्केटिंग अधिकारी के पद पर तैनात है। वह बुधवार दोपहर चंडीगढ़ में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे जैसे ही वह अमरगढ़ पुलिस चौकी के गेट के सामने पहुंचे, तभी अचानक एक बाइक सवार युवक ने उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि युवक ने कार से बाहर निकलने का दबाव बनाया। जब ओमेंद्र सिंह ने कार की खिड़की खोली तो आरोपी ने गुस्से में आकर कार का शीशा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित अधिकारी ने चौकी में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस चौकी के गेट पर बैंक अधिकारी से मारपीट, शीशा तोड़कर दिखाई दबंगई
RELATED ARTICLES



