बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मौहल्ला पीर खां निवासी चार वर्षीय बच्ची पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदर के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बंदरों से बच्ची को छुड़ाया और सीएचसी में उपचार के लिया भर्ती कराया।
आपको बता दें कि मौहल्ला पीर खां की रहने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची आलिया पुत्री मोहम्मद फुरकान अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी बंदरों ने बच्ची के चेहरे पर काट लिया जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बंदर को भगाया और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक केंद्र के अधीक्षक डॉ. पवन मावी ने बताया कि बच्ची को एआरवी लगाई गई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
बंदरों ने मासूम के चेहरे पर काटा
RELATED ARTICLES



