Wednesday, February 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरतिलक पार्क का शुरू हुआ जीर्णोद्धार

तिलक पार्क का शुरू हुआ जीर्णोद्धार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के जेवर अड्‌डा चौराहा स्थित तिलक पार्क का लगभग पांच लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। इसी के साथ पार्क में सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
शहर के बीचों बीच स्थित पार्क में सामाजिक और देशभक्ति कार्यक्रम भी हो सकेंगे। खुर्जा नगर पालिका के अंतर्गत आने वाला तिलक पार्क शहर के बीचों बीच बना हुआ था। जहां पर ऊंची बाउंड्रीवॉल और छोटा दरवाजा था। लोगों को पार्क की जानकारी भी नहीं होती थी। लोगों का आवागमन कम रहने के कारण पार्क में रात के समय उपद्रवी लोग बैठे रहते थे। इस कारण बच्चे भी नहीं जाते थे। इसकी शिकायत काफी समय से आ रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि पार्क की बाउंड्रीवॉल को छोटा कराया गया और ग्रील लगवाई गई हैं। साथ ही पार्क का मुख्य दरवाजा चौराहा की तरफ कराया गया। पार्क में झूले, फुटपाथ, फव्वारा और क्यारी भी लगाई जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments