बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म करने वाले दोषी सिपाही ओमपाल ने गिरफ्तारी से पूर्व ही सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना गुलावठी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 26 जून 2022 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका देवर यूपी पुलिस में सिपाही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवर बीते करीब छह वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता आ रहा है। घटना वाले दिन आरोपी देवर ड्यूटी कर दिन में घर आया और उसके दोनों बच्चों को फोन देकर एक कमरे में बंद कर दिया था। वहीं आरोपी ने घर का मुख्य दरवाजा भी बंद कर दिया था और अपनी भाभी के कमरे में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय वरुण मोहित निगम ने निर्णय सुनाने के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की थी, लेकिन सिपाही न्यायालय में पेश नहीं हुआ, बल्कि आरोपी सिपाही ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र निरस्त करते हुए आरोपी सिपाही को दोषी करार दिया। जानकारी के अनुसार, सिपाही की ड्यूटी वर्तमान में कुंभ मेला प्रयागराज में लगी हुई है जिसके बाद न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू जारी किए थे। इसके बाद आरोपी सिपाही ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। अब 20 फरवरी को आरोपी को सजा के प्रश्न पर विचार होगा जिसके बाद मामले में आरोपी ओमपाल सिपाही को सजा सुनाई जाएगी।
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरभाभी से दुष्कर्म करने वाले सिपाही ने किया न्यायलय में आत्मसमर्पण, भेजा...
भाभी से दुष्कर्म करने वाले सिपाही ने किया न्यायलय में आत्मसमर्पण, भेजा जेल
0
80
Previous article
RELATED ARTICLES



