Thursday, February 26, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरमां से बेटे की हुई कहासुनी, युवक ने गंगा में लगाई छलांग

मां से बेटे की हुई कहासुनी, युवक ने गंगा में लगाई छलांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा पुल से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा हैं कि युवक की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद युवक ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे युवक की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद युवक घर से चला गया और करीब 11 बजे युवक ने अपने चचेरे भाई अरविंद गुप्ता को फोन किया और कहा कि मेरा मोबाइल व बाइक गंगा पुल पर हैं और में गंगा में कूद रहा हूं इतना कहकर युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक की पहचान 22 वर्षीय मोनू के रुप में हुई हैं। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments