बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क नजर आ रही है। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना व शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



