Tuesday, October 20, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदशहरा पर्व को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया रामलीला मैदान का...

दशहरा पर्व को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामलीला आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments