Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरहार्डवेयर की दुकान में आग लगने के 20 हजार रुपए का नुकसान

हार्डवेयर की दुकान में आग लगने के 20 हजार रुपए का नुकसान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में मंगलवार की दोपहर एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने दुकान में पानी डालकर आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि पुष्पेंद्र ने बताया कि गांव में उनकी हार्डवेयर की दुकान हैं। दुकान में वाहनों के पार्टस बेचे जाते हैं। मंगलवार की दोपहर वह खेत पर गए हुए थे। इस दौरान उनके पिता हरपाल सिंह दुकान के बाहर बैठे हुए थे। अचानक से दुकान के अंदर से धुंआ उठने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आग लगने से करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments