Saturday, March 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर: 50 साल पुराने पीपल के पेड़ को काटने पर दो पक्षों...

बुलंदशहर: 50 साल पुराने पीपल के पेड़ को काटने पर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मामन कला में रास्ते के बीच में लगे करीब 50 साल पुराने पीपल के पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्रधान ने बिना किसी अनुमति के ही रास्ते में खड़े पुराने पीपल के पेड़ को कटवा दिया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और पेड़ काटने से मना किया तो भी काम नहीं रोका गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि यह पीपल का पेड़ करीब 50 साल से अधिक पुराना था और ग्रामीणों की आस्था से भी जुड़ा हुआ था। पेड़ काटे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments