Saturday, March 7, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरगैंगस्टर के आरोपी को दो वर्ष का कारावास व 5,000/- रूपए से...

गैंगस्टर के आरोपी को दो वर्ष का कारावास व 5,000/- रूपए से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर गैंगस्टर के आरोपी को 02 वर्ष का कारावास व 5,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त अजयराज उर्फ राजा पुत्र हरेन्द्र निवासी कलन्जरी थाना जानी जनपद मेरठ द्वारा वर्ष 2010 में संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय व्याप्त कर आर्थिक लाभ के लिए धन अर्जित करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 02 अगस्त 2010 को थाना बीबीनगर पर मुअसं-136/2010 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि० पंजीकृत किया गया तथा 05 सितम्बर 2011 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन”के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई जिसके परिणामस्वरुप 06 मार्च 2026 को न्यायाधीश श्री चन्द विजय श्रीनेत्र (न्या0 एडीजे-08 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त अजयराज उर्फ राजा को 02 वर्ष का कारावास व 5,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक योगेश कुमार, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार का० वशीम व कोर्ट महोरिर्र म० है०का० रीना व है०का नीरज का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments