बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह फरवरी 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह फरवरी में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनका शासन की मंशानुरूप समयबद्ध विधिक निस्तारण कराया गया, जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह फरवरी- 2026 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों व जनपदो की जारी की गई रैकिंग में मेरठ परिक्षेत्र व रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गत माह रेंज के सभी जनपदों की IGRS की समीक्षा कर जनपद प्रभारियो को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध विधिक निस्तारण कराने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए थे जिस पर चारो जनपदो द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की गयी है,उन्होने सभी को बधाई दी है।
डीआईजी ने अच्छा प्रदर्शन करने पर चारो जनपदो की प्रशंसा के साथ ही परिक्षेत्र के सभी जनपदो को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का शासन की मंशानुसार प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करना सुनिश्चित करें, ताकि जनता को त्वरित लाभ मिल सके। शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण से जहां एक ओर जनता को समय से न्याय मिलता है, वहीं पुलिस के विरूद्ध आने वाली शिकायतों में भी कमी आती है।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मेरठ रेंज के चारो जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने पाया प्रथम स्थान
RELATED ARTICLES



