बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर का थाना आहार क्षेत्र के गांव खनौदा में मंगलवार को आर्थिक तंगी से परेशान एक बुजुर्ग मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को समझा-बूझाकर टावर से नीचे उतारा। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
आपको बता दें कि रिटायर्ड सीआरपीएफ बुजुर्ग ने बताया कि कमेटी के पैसे ना मिलने पर काफी परेशान था। बुजुर्ग ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, बेटे की मौत व पुत्रवधू की बीमारी की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहा था जिसने रूपए वापस दिलाने की मांग की है।
कमेटी का पैसा ना मिलने पर बुजुर्ग ने टावर पर चढ़कर काटा हंगामा
RELATED ARTICLES



