बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के उच्च प्रा० वि० मड़ौना जाफराबाद, विकास क्षेत्र-बी० बी० नगर जिला- बुलन्दशहर में नवारम्भ उत्सव बालवाटिका एवं स्कूल अभिनन्दन समारोह, सत्र-2026-27 का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान कान्तादेवी, ए०आर० पी० सचिन कुमार व प्रधानाध्यापक नैपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती पर दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना व सांस्कृतिक गीतों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 5-6 वर्ष के बच्चों का बालवाटिका से कक्षा-1 में प्रवेश कराना था।
कार्यक्रम के अन्त में नव प्रवेशी बच्चों को किताब, कापी, पेन्सिल किट व मिठाई आदि का वितरण किया गया। नवारम्भ उत्सव कार्यक्रम में बच्चे अपने माता-पिता के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं, ECC एजूकेटर, आंगनवाडी, CWSN शिक्षक, प्रधानपति व ग्रामीण उपस्थित रहे।
नवारम्भ उत्सव बालवाटिका एवं स्कूल अभिनन्दन समारोह का आयोजन
RELATED ARTICLES



