बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम देहात की शातिर गौ तस्करों के साथ बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को एक जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण व एक तमंचा 315 बोर मय तीन जिंदा, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं। जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों का साथ मिलकर 06 अप्रैल 2025 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम साखनी के जंगल में गौकशी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं 157/26 धारा 3/5/8 गोवध अधि० पंजीकृत किया गया था। जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
आपको बता दें कि बुधवार की देर रात थाना जहांगीराबाद पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नवीनगर के जंगलों में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गौकशी का प्रयास किया जा सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा तत्काल नवीनगर के जंगलों में कॉम्बिंग की गई। कॉम्बिंग के दौरान जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौकशी का प्रयास करते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के दौरान अन्य 03 साथी अंधेरे का लाभउठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग जारी है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशकीन पुत्र नवाब निवासी ग्राम बदरखाँ थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
शातिर गौ तस्करों के साथ थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम देहात की मुठभेड़, एक गिरफ्तार व तीन साथी फरार
RELATED ARTICLES



