बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कजमपुर देवली में वलीमा कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में थाना खुर्जा नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की और मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्यवाही वलीमे कार्यक्रम के दौरान गांव के युवकों द्वारा महिलाओं की फोटो खींचने पर की गई।
आपको बता दें कि गांव कजमपुर देवली में दो भाइयों के वलीमे का कार्यक्रम चल रहा था। वलीमे कार्यक्रम में रिश्तेदारी व ग्रामीण एकत्र हुए थे। आरोप है कि गांव के युवकों द्वारा महिलाओं की फोटो खींची गई जिसके बाद रिश्तेदारों ने जब इसका विरोध किया तो पंडाल से लेकर सड़क तक लात-घूंसे व लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
वलीमे कार्यक्रम में महिलाओं की फोटो खींचने व मारपीट के मामले में चार को भेजा जेल
RELATED ARTICLES



