Thursday, April 16, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरबंदरों का आतंक से किसान परेशान

बंदरों का आतंक से किसान परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में इन दिनों बंदरों का आतंक किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गांव में बंदरों की बढ़ती संख्या ने खेतों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालत यह है कि किसान दिन-रात अपने खेतों और बागों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
आपको बता दें कि गांव निवासी किसान सुनील कुमार ने बताया कि गन्ना बोआई के लिए खेतों में डाले गए बीजों को बंदरों की टोली लगातार नुकसान पहुंचा रही है। जैसे ही किसान खेत से हटते हैं, बंदर बीज उखाड़कर बर्बाद कर देते हैं जिससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं आम की बागवानी कर रहे किसान धर्मवीर कुमार का कहना है कि बंदरों के डर से उन्हें पूरे दिन बाग में ही डटे रहना पड़ता है। बंदर पेड़ों पर चढ़कर कच्चे आम तोड़ देते हैं और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने या उन्हें जंगलों में छोड़ने की व्यवस्था की जाए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments