बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है। जब छात्र आयान नमाज अदा कर अपने घर लौट रहा था, तभी मोहल्ले के ही तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि अफनान, समद और बसीम ने मिलकर आयान पर छुरी से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल आयान को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। पीड़ित के पिता अकबर की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों अफनान, समद और बसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नमाज से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, सीसीटीवी में कैद वारदात
RELATED ARTICLES



