Sunday, April 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगंग नहर में डूबा युवक: कार्यक्रम से लौटते समय हादसा, तलाश जारी

गंग नहर में डूबा युवक: कार्यक्रम से लौटते समय हादसा, तलाश जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में वलीपुरा स्थित गंग नहर में शनिवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, झांझर निवासी नाजिम पुत्र सलाम अपने रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान वलीपुरा स्थित गंग नहर पर वह नहर में नहाने के लिए चला गया। घटना स्थल पर मौजूद युवकों ने बताया कि नाजिम नहर में नहा रहा था। उसने एक बार डुबकी लगाई और सुरक्षित बाहर आ गया, लेकिन दूसरी बार पानी में कूदने के बाद वह वापस नहीं लौटा। कुछ देर तक जब वह नजर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक नाजिम का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक की तलाश लगातार जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments