बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर में पत्नी से मारपीट के बाद पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
आपको बता दें कि रविवार की सुबह का है। जब गांव शाहपुर में घरेलू कलेश के चलते 40 वर्षीय पति दीपक ने अपनी पत्नी से मारपीट की। मार पिटाई के बाद पति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार, मृतक की शादी 13 वर्ष पूर्व सुमन से हुई थी। मृतक के दो बच्चे भी हैं। मृतक दीपक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पत्नी से मारपीट के बाद पति ने लगाई फांसी
RELATED ARTICLES



