बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर-शिकारपुर खुर्जा मार्ग पर रविवार को एक टैंकर व भैसा-बुग्गी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुग्गी चला रही महिला घायल हो गई, जबकि टैंकर खाई में पलट गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से भैंसा-बुग्गी लेकर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान खुर्जा की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर की बुग्गी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर बुग्गी के ऊपर से गुजरते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
टैंकर व भैंसा-बुग्गी की भिड़ंत, एक महिला गंभीर रुप से घायल
RELATED ARTICLES



